बंसी नगर रपटा पुल छतिग्रस्त हो जाने के कारण गौरीफंटा पलिया मार्ग अवरुद्ध, सैकड़ो वाहन फंसे
लखीमपुर खीरी Sep 09, 2026 at 04:59 PM , 0विश्वकांत त्रिपाठी
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। अति वृष्टि और पहाड़ों पर हुई बरसात से गत दिवस पलिया गौरीफंटा मार्ग पर बहाव अधिक होने के कारणदुधवा नेशनल पार्क से पहले बंशीनगरचौकी के पास बुधवार की सुबह बंसी नगर पहुंचे एसडीएम पुष्पक तोमर ने वस्तु स्थित का जायजा लेते हुए सुरक्षात्मक दृष्टि से बंशी नगर रपटा पुल जगह-जगह छतिग्रस्त हो जाने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से भारत नेपाल को जोड़ने वाले उक्त मार्ग पर आवागमन रुकरवा दिया है। इसके चलते सैकड़ो भारतीय वाहन दुधवा मुख्यालय से पीछे जंगल में फंस गए वही नेपाल जाने वाले वाहन भी पलिया में फंसे हुए हैं। बंसी नगर रपटा पुल छतिग्रस्त हो जाने के कारण गौरीफंटा पलिया मार्ग अवरुद्ध,बहाव स्थल के दोनों तरफ सैकड़ो वाहन फंस गये
वैकल्पिक व्यवस्था खोजने के लिए एसडीएम पलिया ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों कर अपने कर्तव्यों का पालन किया और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई है ताकि लोग पानी के बीच से वाहन निकल कर जोखिम न मोल ले।






_page-0001.jpg)
























Comments