तिकोनिया, निघासन, पलिया बीसलपुर बरेली हाथरस मथुरा के रास्ते जयपुर की बस का विधायक ने झण्डी दिखा किया शुभारंभ
लखीमपुर खीरी Sep 09, 2026 at 04:55 PM , 0विश्वकांत त्रिपाठी
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। निघासन विधायक के अथक प्रयासों के बाद गत दिवस तिकोनिया से सीधे जयपुर तक सीधी रोडवेज सेवा शुरू की गयी,जिसका शुभारम्भ विधायक पटेल शशांक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
इस दौरान, निघासन ब्लाक प्रतिनिधि अमनदीप सिंह .ए.आर.एम.महेश कमल,गोला डिपो प्रभारी आशीष सिंह,चालक सलभ कस्यप, परिचालक धर्मेन्द पाल, समय पालक सर्वेश राठोर, परिचालक अनुज वर्मा, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे,
वरिष्ठ परिचालक धर्मेन्द्र पाल ने बताया कि बस तिकोनियां से दोपहर 2:00 बजे चलकर चलकर निघासन,भीरा, मैलानी, खुटार,बीसलपुर, बरेली ,हाथरस, मथुरा होते हुए सुबह 7:30 बजे जयपुर पहुंचेंगी,तथा जयपुर से दोपहर एक बजे तिकोनिया के लिए छूटेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments