कर्मयोगी अधिशासी अभियंता जय प्रकाश के नेतृत्व में लघु सिंचाई विभाग की तस्वीर बदली

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर खीरी। मंगलवार को लघु सिंचाई खंड सीतापुर के अधिशासी अभियंता जय प्रकाश ने विकास भवन स्थित लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता श्याम सुंदर यादव के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 15 ब्लॉकों के अवर अभियंता, बोरिंग टेक्नीशियन और समस्त स्टाफ मौके पर मौजूद मिला। अधिशासी अभियंता ने अभिलेखों, बोरिंग कार्यों की प्रगति और क्षेत्र में चल रही योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की, जिससे कार्यालय में अनुशासन और तत्परता का स्पष्ट संदेश गया। अधिशासी अभियंता जय प्रकाश की कार्यशैली ने अधीनस्थों में नई ऊर्जा का संचार किया है। उनके द्वारा नियमित मॉनिटरिंग, तकनीकी खामियों का मौके पर निराकरण और लक्ष्य के सापेक्ष गुणवत्ता पर जोर दिए जाने से लघु सिंचाई की परियोजनाओं में गति आई है। उनके दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जेई और तकनीकी अमला अब अधिक जवाबदेही के साथ क्षेत्र में सक्रिय है, जिससे किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा मिलने की अपेक्षा प्रबल हुई है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने स्पष्ट किया कि शिथिलता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी और सभी कार्यों को समयबद्ध व मानक के अनुरूप पूर्ण किया जाए। उनकी इस सख्त और पारदर्शी कार्यप्रणाली की विभाग के भीतर सराहना हो रही है और इसे गुड गवर्नेंस की दिशा में एक प्रभावी कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top