अजा एकादशी पर भव्य खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित, चेयरमैन कीर्ति माहेश्वरी ने लिया आशीर्वाद
लखीमपुर खीरी Sep 08, 2026 at 06:18 PM , 0गोला गोकर्णनाथ खीरी । नगर के खुटार रोड स्थित अनिल चक्की के सामने 'जय श्री श्याम दीवाने सेवा समिति' की ओर से अजा एकादशी के पावन अवसर पर भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से पूरी तरह खचाखच भरा रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और मां सरस्वती की स्तुति के साथ किया गया। रात्रि 7:30 बजे से प्रारंभ हुए संकीर्तन में बरेली से पधारे भजन गायक जीतू मिश्रा ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया। उन्होंने "भोला बन जाओ भोली घूंघट निकालकर", "बाबा का सजा है दरबार मै नू नाच लेन दे", और "कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी" जैसे लोकप्रिय भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नाचते रहे।संकीर्तन में मैलानी की नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती कीर्ति माहेश्वरी ने भी सहभागिता की और खाटू श्याम बाबा के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पुजारी संतोष पाठक ने अजा एकादशी के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधि-विधान से व्रत व पूजन करने से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट होते हैं तथा अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल की प्राप्ति होती है।कार्यक्रम के अंत में बाबा खाटू श्याम की भव्य आरती उतारी गई और भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सेवादार उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments