सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय अभिलेखागार प्रमुखों की बैठक संपन्न

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर-खीरी: विद्या भारती से संबद्ध विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर,मिश्राना,खीरी में मंगलवार को संकुल लखीमपुर के सभी विद्या भारती विद्यालयों के अभिलेखागार प्रमुखों की एकदिवसीय महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हीरा सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का परिचय कराया तथा रोली-चंदन, अंग-वस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया।बैठक के प्रथम सत्र में पूर्व प्रधानाचार्य मुनेन्द्र दत्त शुक्ल ने कार्यक्रम की मुख्य भूमिका और उसके उद्देश्यों को सभी के समक्ष विस्तार से रखा।मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सह क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रमुख कौशल किशोर वर्मा ने बैठक में उपस्थित समस्त आचार्य परिवार का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अभिलेखागार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यालयों को आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।इस विशिष्ट अवसर पर संकुल प्रमुख डॉक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह के साथ-साथ खीरी जिले के समस्त शिशु मंदिरों व विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्य गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गान किया, जिसके बाद बैठक का समापन हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top