जिला अधिवक्ता संघ ने सीएमओ आवास के पास लगे जर्जर पेड़ों को हटाने के लिए लिखा था पत्र

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर-खीरी।जिला अधिवक्ता संघ, लखीमपुर-खीरी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखकर सीएमओ आवास के पास लगे जर्जर और पुराने पेड़ों को तुरंत कटवाने की मांग की थी लेकिन पेंड़ नहीं काटे गए जिससे भारी बरसात में वह पेंड़ गिर गए और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई ।संघ का कहना था कि इन पेड़ों से कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।मिली जानकारी के अनुसार, जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य प्रशांत कुमार श्रीवास्तव (एडवोकेट) ने संघ को एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उन्होंने अवगत कराया था कि उनके मकान और सीएमओ आवास की बाउंड्री के पास सेमल, आम और अशोक आदि के काफी पुराने पेड़ लगे हुए हैं। ये पेड़ वर्तमान में बेहद जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं।अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह और महासचिव विश्वास श्रीवास्तव द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में सीएमओ से अनुरोध किया गया था कि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए इन पेड़ों को यथाशीघ्र कटवाने की कृपा करें। संघ ने सुरक्षा के लिहाज से इसे बेहद जरूरी बताया था ।

Related Articles

Comments

Back to Top