मितौली में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा को लेकर बैठक
लखीमपुर खीरी Sep 08, 2026 at 06:05 PM , 0मितौली खीरी: विकासखंड मितौली सभागार में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाए जाने तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कार्यकत्रियों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिए जाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।यह बैठक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक सौरभ सिंह सोनू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से किए गए ऑनलाइन प्रसारण को सभी उपस्थित जनों को दिखाया व सुनाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों के कल्याण के लिए इन ऐतिहासिक फैसलों की घोषणा की।इस अवसर पर विधायक सौरभ सिंह सोनू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और बाल विकास विभाग की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार मातृ-शिशु कल्याण और आंगनबाड़ी बहनों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।इस विशेष अवसर पर प्रभारी सीडीपीओ सुषमा शुक्ला, मुख्यसेविका बंदना भारती, प्रीती देवी, प्रधान सहायक आनंद मोहन, ब्लॉक समन्वयक सत्येंद्र पांडेय, पत्रवाहक रवेंद्र यादव, मुख्य सेविका निधि राज, अनुपमा देवी सहित विकासखंड की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।






_page-0001.jpg)
























Comments