*तिकुनिया पुलिस ने अभियान चलाकर 4 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

लखीमपुर खीरी , 0

तिकुनियां खीरी 
 पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सर्किल निघासन के मार्गदर्शन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली तिकुनिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष तिकुनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 08 सितंबर 2026 को विभिन्न मामलों में वांछित 04 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
​बलदेव सिंह: पुत्र जरनैल सिंह, निवासी रननगर, थाना तिकुनिया (संबंधित मु०सं० 5556/23, धारा 324/323/504 भादवि)। इन्हें रननगर से सुबह करीब 09:00 बजे गिरफ्तार किया गया।
​गजविन्दर सिंह: पुत्र दर्शन सिंह, निवासी रननगर, थाना तिकुनिया (संबंधित मु०सं० 4554/21, धारा 26, 63 F. ACT व निघा क्षेत्र)। इन्हें रननगर से सुबह करीब 09:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
​बलविन्दर सिंह: पुत्र रतन सिंह, निवासी रननगर, थाना तिकुनिया (संबंधित मु०सं० 2692/20, धारा 26, 63 F. ACT व निघा क्षेत्र)। इन्हें रननगर से सुबह करीब 09:40 बजे गिरफ्तार किया गया।
​नरेन्द्र सिंह: पुत्र मान सिंह, निवासी दाराबोझी मजरा बनवीरपुर, थाना तिकुनिया (संबंधित मु०अ०सं० 216/2010, धारा 363/366/376 भादवि)। इन्हें दाराबोझी से सुबह करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
​सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top