शिशु वाटिका में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन
लखीमपुर खीरी Sep 07, 2026 at 06:55 PM , 0लखीमपुर खीरी। शिशु वाटिका में 7 सितंबर, सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत उत्साह, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनुश्री गुप्ता, मयूरी नागर, नूपुर महेंद्रा ,जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रस्तावना प्रधानाचार्या हीरा सिंह ने रखी, जिन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण और विभिन्न पौराणिक स्वरूपों में सजकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान आयोजित विशेष दही हांडी फोड़ने के कार्यक्रम और फूलों की होली ने उपस्थित सभी दर्शकों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी ने इस सांस्कृतिक उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए रजनी कपूर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन पूनम सिंह जी ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में शिशु वाटिका की सभी बहनों का पूर्ण सहयोग एवं सराहनीय योगदान रहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments