लखीमपुर खीरी में किसान संगठनों की एकजुटता की पहल, सिंह सभा गुरुद्वारा में किसानों के मुद्दों पर महत्वपूर्ण बैठक,

लखीमपुर खीरी , 5

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू के प्रयास से दिनांक 7 सितंबर को सिंह सभा गुरुद्वारा, लखीमपुर खीरी में किसानों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विभिन्न किसान संगठनों के जिला अध्यक्षों एवं प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन (राजनीतिक), भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, भारतीय किसान यूनियन (संधू), भारतीय किसान यूनियन (चंडूनी) सहित विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में किसानों के सामने लगातार खड़ी हो रही समस्याओं, किसान हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा उनके समाधान के लिए सामूहिक संघर्ष की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस बात पर जोर दिया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अब समय आ गया है कि सभी किसान संगठन आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर एकजुट हों।
बैठक में उपस्थित किसान नेताओं ने कहा कि किसान हित से जुड़े मुद्दों पर सभी संगठन एक मंच पर आकर संयुक्त रूप से संघर्ष करेंगे और किसानों की आवाज को मजबूती के साथ प्रशासन एवं सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में सभी संबंधित किसान संगठनों के जिला अध्यक्ष एवं मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में किसान एकता को मजबूत करने और आने वाले समय में किसानों के हित में संयुक्त कार्यक्रम एवं संघर्ष की रणनीति तैयार करने पर भी सहमति बनी।

Related Articles

Comments

Back to Top