ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया अस्पताल पर लापरवाही का गंभीर आरोप
लखीमपुर खीरी Sep 07, 2026 at 05:40 PM , 5लखीमपुर खीरी।शहर के गोला रोड स्थित श्री सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में डॉक्टरों और स्टाफ की कथित लापरवाही के कारण एक प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पति ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली सदर खीरी में शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर निवासी अनुज मिश्रा ने अपनी पत्नी रिचा मिश्रा पुत्री करुणा शंकर त्रिवेदी को डिलीवरी के लिए 3 सितंबर 2026 को गोला रोड स्थित सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। यहाँ डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन (सिजेरियन डिलीवरी) किया। ऑपरेशन के बाद से ही रिचा अस्पताल में भर्ती थीं और उनका इलाज चल रहा था।पीड़ित पति अनुज मिश्रा का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों द्वारा इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण 6 सितंबर 2026 की शाम लगभग 7 बजे उनकी पत्नी रिचा की इलाज के दौरान ही मृत्यु हो गई। प्रसूता की मौत के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।इस दुखद घटना के बाद पीड़ित पति अनुज मिश्रा ने सदर कोतवाली के थानाध्यक्ष को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के विशेष पैनल और पूरी वीडियोग्राफी के माध्यम से कराया जाए, ताकि मौत के सही कारणों का पारदर्शी तरीके से पता चल सके।पुलिस जांच में जुटीघटना की सूचना और शिकायती पत्र मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments