*साइबर हेल्प डेस्क द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार 14 पीड़ितों के ₹3.61 लाख कराए वापस*
लखीमपुर खीरी Sep 07, 2026 at 05:32 PM , 5लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में साइबर ठगी व साइबर अपराध में संलिप्त साइबर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लखीमपुर सदर राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली सदर द्वारा ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के शिकार पीड़ितों के कुल 3,61,314.99 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए।
*धनराशि वापसी का विवरण:*
• श्री गुड़िया: यूपीआई के जरिए हुई धोखाधड़ी में ₹92,000/- वापस कराए गए।
• श्रीमती गोम्ती देवी: यूपीआई के जरिए हुई धोखाधड़ी में ₹64,830/- वापस कराए गए।
• श्री मुकेश मिश्रा: यूपीआई के जरिए हुई धोखाधड़ी में ₹40,000/- वापस कराए गए।
• श्री प्रदुम: यूपीआई के जरिए हुई धोखाधड़ी में ₹34,000/- वापस कराए गए।
• श्री अमित: फेक कॉल के जरिए हुई धोखाधड़ी में ₹32,000/- वापस कराए गए।
• श्री विकास बरनवाल: यूपीआई के जरिए हुई धोखाधड़ी में ₹24,100/- वापस कराए गए।
• श्री सुनील कुमार: क्रेडिट कार्ड के जरिए हुई धोखाधड़ी में ₹19,999.99/- वापस कराए गए।
• श्री नीतू: यूपीआई के जरिए हुई धोखाधड़ी में ₹16,785/- वापस कराए गए।
• श्री सुमित पूरी: यूपीआई के जरिए हुई धोखाधड़ी में ₹9,800/- वापस कराए गए।
• श्री शिवम पाण्डेय: यूपीआई के जरिए हुई धोखाधड़ी में ₹9,800/- वापस कराए गए।
• श्री मोहित कुमार: यूपीआई के जरिए हुई धोखाधड़ी में ₹8,000/- वापस कराए गए।
• श्री अंकुर: यूपीआई के जरिए हुई धोखाधड़ी में ₹6,000/- वापस कराए गए।
• श्री आयुष: इंटरनेट बैंकिंग के जरिए हुई धोखाधड़ी में ₹2,000/- वापस कराए गए।
• श्री अमित गुप्ता: इंटरनेट बैंकिंग के जरिए हुई धोखाधड़ी में ₹2,000/- वापस कराए गए।
*पुलिस टीम:*
• राजेश कुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली सदर)
• ब्रजेश कुमार मिश्रा (निरीक्षक अपराध)
• म0आ0 मानसी खरे (साइबर हेल्प डेस्क)
• म0आ0 रुमा राठौर (साइबर हेल्प डेस्क)
*जनहित में अपील:*
खीरी पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे अनजान फोन कॉल या संदेशों के बहकावे में न आएं। किसी के साथ भी अपना OTP, UPI PIN, बैंक खाता संख्या या कार्ड विवरण साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में बिना देर किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।






_page-0001.jpg)
























Comments