*लखीमपुर खीरी: पीएम मोदी के 25 वर्ष सेवा-संकल्प को लेकर भाजपा जिला कार्यशाला आयोजित*
लखीमपुर खीरी Sep 07, 2026 at 05:30 PM , 5*लखीमपुर-खीरी।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य रहे, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य ने कहा कि मोदी जी ने मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों में देश का बहुमुखी विकास, सांस्कृतिक उत्थान और आर्थिक सशक्तिकरण किया है।
उन्होंने बताया कि *17 सितंबर, प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से सेवा संकल्प अभियान शुरू होगा।* पहले दिन कार्यकर्ता अपने घरों पर दीप जलाकर मोदी जी को आशीर्वाद देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के सुशासन से आज कोई गुंडा-माफिया सिर नहीं उठा सकता। देश को शांति-सुरक्षा, नौजवानों को रोजगार, गांव-गांव सड़क, बिजली और उद्योग के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। इन बातों को बूथ स्तर तक ले जाना है। उन्होंने 17 सितंबर से शुरू होने वाले 11 कार्यक्रमों की विस्तृत व्याख्या की और संयोजक-सहसंयोजकों को बधाई दी।
इससे पहले अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ने 25 वर्षों के विकास कार्यों और अभियान की रूपरेखा रखी। संचालन संजय मिश्रा ने किया।
समापन पर जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं, इनमें बूथ स्तर तक भागीदारी सुनिश्चित कर जनता के बीच ले जाना है।
*इस मौके पर* विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, विनोद शंकर अवस्थी, सौरभ सिंह सोनू, जिला महामंत्री मनोज वर्मा, राजेश सिंह, महिला आयोग सदस्य सुजाता कुमारी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत कुमार, जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा, किरण अग्रवाल, विनोद लोधी, जितेंद्र साहनी, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र, डॉ. अखिलेश वर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष, प्रभारी एवं संयोजक मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments