*सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में की गर्भवती माताओं से मुलाकात, एक को दी सीएचसी में भर्ती होने की सलाह*

लखीमपुर खीरी , 4

*भारी बारिश के बीच ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित गांव तमोलियन पुरवा पहुंचे सीएमओ* 

*हेल्थ कैंप का भी किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश*


​लखीमपुर खीरी। भारी बरसात के बीच बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता सोमवार को निघासन तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव तमोलियन पहुंचे। रास्ते में अत्यधिक जलभराव और पानी अधिक होने के कारण उन्हें गांव तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान उन्होंने गांव में लगाए गए हेल्थ कैंप का निरीक्षण किया और तीन गर्भवती माताओं से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना, साथ ही प्रसव का समय नजदीक होने पर एक गर्भवती महिला को तत्काल सीएचसी में भर्ती होने की सलाह दी।
​लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद की नदियां उफान पर हैं, जिससे कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। इन हालात में स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दे रहा है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें लगातार कैंप लगाकर जरूरी दवाइयां वितरित कर रही हैं। इसी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करने सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता भारी बारिश के बीच तमोलियन गांव पहुंचे।

​गांव में चल रहे हेल्थ कैंप के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि वहां करीब 30 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका था। इनमें अधिकतर मरीज बुखार, उल्टी-दस्त और त्वचा रोग से पीड़ित थे, जिन्हें मौके पर ही दवाइयां उपलब्ध कराई गईं और आवश्यक स्वास्थ्य जांचें भी की गईं।
​इसके बाद सीएमओ गांव के उन परिवारों के बीच पहुंचे जहां गर्भवती महिलाएं थीं। स्वास्थ्य विभाग के पास पहले से मौजूद डेटा के आधार पर गांव में चिन्हित चारों गर्भवती माताओं से सीएमओ ने व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी सेहत की जानकारी ली। इनमें से एक गर्भवती महिला का प्रसव समय पूरा हो चुका था, जिस पर सीएमओ ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निघासन में भर्ती होने की सलाह दी। साथ ही, स्वास्थ्य कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए कि महिला को सुरक्षित और समय पर सीएचसी पहुंचाया जाए। ​इस निरीक्षण के दौरान सीएमओ के साथ सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप कुमार और तहसीलदार रविंद्र मणि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top