शिक्षक दिवस पर वन्देमातरम् जन जागरण फाउंडेशन द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया

लखीमपुर खीरी , 6

वन्देमातरम् जनजागरण फाउंडेशन लखीमपुर खीरी द्वारा ज़िले के सरकारी प्राईवेट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम राम सभागार राम हॉस्पिटल गोला रोड में हुआ जिसमें संस्था पदाधिकारियों ने शिक्षकों की भूमिका पर वृहद चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवराज दत्त महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य आदरणीय  डी.एन मालपानी  शिक्षक दिवस  पर शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  शिक्षक को सदैव एक छात्र बने रहना चाहिए ।विशिष्ट अतिथि  समाज सेवी  मोहन बाजपेई ने  कहा कि जीवन के उत्थान में शिक्षकों की महती भूमिका है।  हमें जीवन का मूल मंत्र हमारे शिक्षक ही बताते हैं। विशिष्ट  अतिथि सेवा निवृत्त प्रवक्ता धर्म सभा इण्टर के अभय अग्निहोत्री ने शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है बताया व इसका समाज के लिए  क्या महत्व है।साथ ही अंतराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के बारे में भी बताया । देश के प्रथम उप राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया और शिक्षा में  उनके महती योगदान को याद किया गया। संस्था के महामंत्री सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश मिश्रा ने कहा कि  हमें इस शिक्षक दिवस पर यह संकल्प लेना होगा की राष्ट्र की उन्नति के लिए देश की नींव मजबूत हो 'सब पढ़े सब बढ़ें 'इसके लिए नन्हे मुन्ने बच्चों को भीख में पैसा नही देना चाहिए भोजन दें क्योंकि पैसे से बच्चे गलत खानपान में पड़ जाते हैं हम उनकी शिक्षा मे सहयोग दे  जिससे एक सुसंस्कृत समाज की स्थापना होगी। इस अवसर पर 10  शिक्षको  को सम्मानित किया गया, जिसमें श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा , श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव , श्रीमती अनुराधा तिवारी , प्रशांत बाजपेई , श्रीमती बबिता वर्मा अनुदेशक , आराधना मिश्रा , श्रीमती मंजू देवी ,  प्रमोद वर्मा , लेखनी सेठ, प्रमोद दीक्षित गुरुकुल सेवा ,  कुशल संचालन प्रख्यात कवि संजीव मिश्रा व्योम जी ने किया आज के इस आयोजन में  संस्था संरक्षक आदरणीय चन्द्र शेखर मिश्रा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ  वी बी धुरिया , संस्था उपाध्यक्ष  डॉ आलोक मिश्रा संस्था सदस्य दीपक पुरी ,  संस्था उपाध्यक्ष आचार्य संजय मिश्रा, संस्था उपाध्यक्ष श्रीमती कीर्ति शुक्ला , संस्था संगठन मंत्री आयेन्द्र पाल सिंह, रमाकांत मिश्रा आदि सम्मानित अतिथियों ने शिक्षक दिवस पर सम्बोधित किया । आज  के आयोजन में पुत्तन मिश्रा , मनोज मिश्रा, मनोज वर्मा , मनोज यादव , सुरेन्द्र मिश्रा , संस्था सदस्य राकेश तिवारी , संस्था सदस्य राजेश शुक्ला, शशिकांत तिवारी , सर्वेश शुक्ला , संस्था मंत्री प्रमित वर्मा  , ऋतुराज बाजपेई , श्रीमती रुचि बाजपेई  आदि सम्मानित सदस्य गण मौजूद रहे समापन संस्थाध्यक्ष कवि  डॉ कवि सत्येन्द्र द्विवेदी गंवार लखीमपुरी ने समापन संबोधन कर सभी  का धन्यवाद किया ।

Related Articles

Comments

Back to Top