शिक्षक दिवस पर नवोदय विद्यालय में सजा ज्ञान और संस्कृति का रंग छात्र-छात्राओं ने निभाई शिक्षकों की भूमिका, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

लखीमपुर खीरी , 3

मितौली-खीरी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर में शिक्षक दिवस को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया। विद्यार्थियों ने शिक्षण कार्य के साथ-साथ अनुशासन एवं विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।
शाम के समय विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में आकर्षक सजावट की गई तथा जलपान की व्यवस्था की गई। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य एवं विभिन्न प्रस्तुतियां देकर ऐसा समां बांधा कि उपस्थित दर्शक झूम उठे। विद्यार्थियों ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
वहीं, जूनियर सदन के छोटे बच्चों ने अपने-अपने सदनों में मनमोहक झांकियां निकालीं। सदनाध्यक्षों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने शिक्षक दिवस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य आरके सिंह, मनसा राम, आशा जोशी, विद्यालय के पूर्व शिक्षक दिवाकर मिश्रा, आरसी यादव, डॉ. अरविंद पाण्डेय, प्रीति पाठक, मीनाक्षी सिंह, माँशी सिंह, निधि शुक्ला, शिखा मिश्रा, अनुपमा साहू, रागिनी द्विवेदी, सत्यपाल सिंह, योगेश कुमार, पंकज मिश्रा, इमरान, समर, देवा प्रकाश, संजय कुमार, गौरव सोनकर, एके सिंह, अनिल सिंह, अजित सिंह, जीके शुक्ल, बृजेंद्र कुमार, मनोज सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top