पत्रकारों से रूबरू हुए नवागत कोतवाल, अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
लखीमपुर खीरी Sep 06, 2026 at 06:37 PM , 8मितौली खीरी।मितौली कोतवाली प्रभारी महेश पाठक का स्थानांतरण थाना हैदराबाद होने के चलते मितौली कोतवाली का चार्ज साफ सुथरी छवि के दिलीप कुमार चौबे को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ख्याति गर्ग ने जिम्मेदारी दी है यह लखीमपुर खीरी के विभिन्न थानों में प्रभारी के रूप में थाना हैदराबाद, सिंगाही और मितौली से सटे थाना महोली सीतापुर में कार्यरत रह चुके हैं
नव आगन्तुक कोतवाली प्रभारी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा आप सब चौथे स्तंभ है कहीं भी किसी गरीब को सताया और अराजकता फैलाने का कार्य करता है हमें तुरंत सूचना दें हम आपको आस्वासन देते हैं तुरंत विधिक कार्रवाई की जाएगी हमारी प्रथम वरीयता गरीबों को उचित न्याय महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा और गुंडा माफियों थाना क्षेत्र में अराजकता फैलाने वाले पर कड़ी नजर रखी जाएगी आप सब लोग निसंकोच मुझे सूचित कर सकते हैं पत्रकारों, वरिष्ठ नागरिकों, नारी सम्मान सदैव हमारी तरफ से सर्वोपर रहेगा अगर कोई गलत कार्य में लिप्त पाया जाएगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी चाहे कितनी पहुंच वाला हो इस अवसर पर पत्रकार रमेश शुक्ल, शहनवाज नासिर, सुरेश कुमार शुक्ल, सुरेंद्र प्रताप सिंह, संदीप वर्मा, मयंक त्रिवेदी, दिनेश त्रिपाठी, मुदित दीक्षित, पंकज कुमार सहित समस्त पत्रकार क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments