आयोजनों से देश की एकता और अखंडता होती है मजबूत
लखीमपुर खीरी Sep 06, 2026 at 06:35 PM , 6मितौली खीरी।कस्बा मितौली के बीचो-बीच स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में अखिलेश सांवरिया झांकी ग्रुप डालीगंज लखनऊ का शुभारंभ कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के द्वारा प्रथम पूजनीय भगवान गणेश जी की झांकी का पूजन आरती कर शुभारंभ किया।राधा कृष्ण कमेटी के द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया गया,राधा कृष्ण मंदिर परिसर में अखिलेश सांवरिया झांकी ग्रुप डालीगंज लखनऊ के द्वारा भजन कीर्तन के साथ महापुरुषों के जीवन चरित्र पर आधारित धार्मिक झांकियां दिखाई गई।मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कहा ऐसे आयोजनों से देश की एकता और अखंडता मजबूत होती हैं आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा बांके बिहारी और राधा रानी की जिस पर कृपा होती है उसका जीवन सुख मय बना रहता है। झांकियों के दौरान श्रद्धा भक्ति आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ उत्साह का वातावरण बना रहा। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारों से मंदिर परिसर रात्रि भर गूंजता रहा। इस अवसर पर सरदार जितेंद्र सिंह बग्गा, डॉक्टर प्रशांत शुक्ल, अभय शुक्ल ,अमित गुप्त, विश्राम लाल मौर्य, मुकुल मिश्र, शशिकांत शुक्ल, ताजिद्र सिंह बग्गा, लखबीर सिंह बग्गा, लालू मिश्र,राम जी सोनी, अमर पटेल,रामचन्द्र दीक्षित,श्रवण शुक्ल, घनश्याम पटेल, अंशुल गुप्ता सौरभ, प्रिंस, सूरज, अर्पित गोलू, दिव्यांश, राम जी सहित कमेटी के समस्त सदस्य क्षेत्र के गणमान्य नागरिक माताएं बहने मौजूद रहीं।






_page-0001.jpg)
























Comments