खीरी टाउन में 456 वर्ष पुराने श्री ठाकुरद्वारा पक्का तालाब में धूमधाम से मना कृष्ण प्रकट उत्सव

लखीमपुर खीरी , 11

लखीमपुर-खीरी।सन 1568 ईस्वी में शेखर परिवार के पूर्वजों द्वारा स्थापित अति प्राचीन सिद्ध तीर्थ श्री ठाकुरद्वारा पक्का तालाब प्रांगण में श्री राघवेंद्र सरकार एवं श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण प्रकट उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता द्वारा किया गया। मंदिर कमेटी के संरक्षक रामगोपाल शेखर, अध्यक्ष एडवोकेट रजत शेखर, विष्णु गोपाल शेखर, शत्रुघ्न शेखर, बाल गोविंद शेखर सहित पूरी कमेटी के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ।

भक्ति में डूबा परिसर 
राधा कृष्ण कीर्तन मंडल की प्रस्तुतियां, मनमोहक झांकियां और आकर्षक सजावट से मंदिर प्रांगण मथुरा-वृंदावन जैसा प्रतीत हो रहा था। अनुज एवं राहुल गुप्ता द्वारा मक्खन का भोग, विक्रम सचदेवा द्वारा केक कटिंग सेरेमनी और कान्हा के स्वरूप द्वारा मटकी फोड़ का आयोजन हुआ। जितेंद्र कुकरेजा, इंदु नागदेव, महावीर प्रसाद गुप्ता आदि भक्तों ने प्रसाद सेवा की।कमेटी सदस्य रतन व तनमय शेखर ने बताया कि शुभम शेखर, अनुराग व शिवांगी अवस्थी, श्रेष्ठ त्रिवेदी की टीम द्वारा भोले भंडारी का सिक्कों-नोटों से अलौकिक श्रृंगार किया गया, जबकि राघवेंद्र सरकार दरबार की सजावट भूमि शेखर ने की। रिचा शेखर द्वारा बाल लीला चित्रों के साथ सेल्फी पॉइंट बनाया गया।रात 12 बजे पुजारी कुबेरनाथ तिवारी की आरती, शंख-घड़ियाल और आतिशबाजी के साथ जन्मोत्सव संपन्न हुआ। महिला मंडल द्वारा प्रसाद व्यवस्था की गई।अध्यक्ष रजत शेखर ने बताया कि इस सिद्ध प्रांगण में हर माह आयोजन होते हैं और दूर-दराज से भक्त आते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षक, अधिकारी व सैकड़ों श्रद्धालु देर रात तक दर्शन के लिए जुटे रहे। पुलिस प्रशासन के सहयोग से व्यवस्था संभाली गई।

Related Articles

Comments

Back to Top