ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी की छापेमारी में बिना लाइसेंस घर मे चल रहे मेडिकल को पकड़ा,

लखीमपुर खीरी , 10

लखीमपुर खीरी,ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी व थाना पढुआ पुलिस की संयुक्त छापेमारी में  गांव दुलही में अवैध रूप से संचालित से घर पर चल रहे मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई।दीपक कुमार नाम व्यक्ति कर रहा था संचालन, घर में रखी हुई एलोपैथिक औषधियां का कोई वेद लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया एवं ना ही कोई खरीद बिल दिखाए गए दीपक कुमार मौके पर उपस्थित नहीं हुए उनकी माताजी निशा देवी की उपस्थिति में लगभग 40 हजार रूपये की औषधीय को सीज़ किया गया और उन्हें संदिग्ध मानते हुए पांच औषधीय के नमूने जांच एवं विश्लेषण हेतु लिए गए जिन्हें राजकीय प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। नमूने की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर  नियम अनुसार विवेचना की जाएगी एवं दीपक कुमार के विरुद्ध माननीय सक्षम न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा। आगे भी बिना औषधि लाइसेंस प्राप्त किया अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर्स पर लगातार छापे मार कार्रवाई की जाएगी-ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी।

Related Articles

Comments

Back to Top