???? *चारा लेने गए ग्रामीण पर मगरमच्छ का हमला, घायल*

लखीमपुर खीरी , 13

लखीमपुर खीरी। निघासन क्षेत्र के ग्राम करदाहिया में रविवार को मगरमच्छ के हमले से एक ग्रामीण घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सूरज प्रसाद पुत्र मंगू चारा लेने गए थे, तभी मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम और 112 पुलिस पहुंची। हमले में घायल सूरज प्रसाद को उपचार के लिए सीएचसी निघासन लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top