पलिया विधायक ने बुलडोजर पीड़ित को लाख रूपया घर बनवाने को दिया
लखीमपुर खीरी Sep 06, 2026 at 01:35 PM , 6विश्वकांत त्रिपाठी
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। तहसील पलिया की ग्राम पंचायत पलिया खुर्द में राजाराम प्रजापति का 25 वर्षों से बना हुआ मकान जिसमें पूरा परिवार रह रहा था राजस्व विभाग ने उच्च न्यायालय के आदेश पर अवैध भूमि पर बने मकान को 2 सितंबर को बुलडोजर चला गिरवा दिया था। बरसात के दिनों में गरीब परिवार के लोग कहां जाए बड़ी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई, जिसे पुनर्वासित करने के लिए पलिया के विधायक रोमी साहनी ने 3 सितंबर को राजाराम प्रजापति के घर जाकर परिवार वालों से मिले और उनसे कहा कि तुम ₹100000 लो और ईंटा सीमेंट सरिया मंगा लो तुम्हारा जल्दी ही मकान बनेगा।
विधायक जी ने कहा कि लेखपाल को बुलाकर जमीन की नाप करा कर तुम्हें जमीन दिलाएंगे।और उसकी छत मै ही तुम्हारी छत डलवाऊंगा।
रोमी साहनी की इस मदद की भावना से पीड़ितों की आंखों में आंसू आ गए ।रोमी साहनी ने उन्हें ढांढस दिलाया। और कहा कि तुम्हें मकान में ही रहना है। गरीबों की मदद करने में सबसे आगे रहने वाले विधायक रोमी साहनी को क्षेत्र में गरीबों के मसीहा के नाम से जाना जाता है।






_page-0001.jpg)
























Comments