धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण जी का अवतरण दिवस
लखीमपुर खीरी Sep 05, 2026 at 07:45 PM , 15(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी।
शुक्रवार को क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर लोगों ने घरों से लेकर मंदिर परिसर पर थाना परिसरों में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस दौरान जगह-जगह भजन कीर्तन का आयोजन हुआ।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को क्षेत्र भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन हुआ। जिसमें भक्तों द्वारा पूरे दिन बृत करते हुए देर शाम रात्रि 12 बजे के आस-पास नटखट श्री कृष्ण का पूजन अर्चन करने के साथ ही प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार सुबह से ही जन्माष्टमी को लेकर घरों से लेकर बाजारों तक चहल पहल दिखाई पड़ी। भक्तों द्वारा घरों से लेकर मंदिर परिसरों तक सजाया गया। क्षेत्र के पुलिस विभाग ने ईसानगर प्रभारी बृजेश सिंह,धौरहरा प्रभारी दिनेश शर्मा,खमरिया प्रभारी निर्मल तिवारी ने थाना परिसरों को रंगीन लाइटों व झालरों से सजाया गया व भजन संध्या के साथ साथ प्रसाद के लिए भोजन का प्रबंध किया इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिको के साथ व पत्रकारों को आमंत्रित किया गया।







_page-0001.jpg)
























Comments