धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

लखीमपुर खीरी , 18

धौरहरा खीरी।
शनिवार को पूरे क्षेत्र में देश के दूसरे राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन( शिक्षक दिवस )बड़े ही धूमधाम से शिक्षा के मंदिरों में पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए मनाया गया।इस दौरान बच्चों ने अपने अपने गुरुजनों को उपहार सौंपे व कालेज की तरफ से गुरुजनों को माला पहनाकर सत्कार किया गया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को क्षेत्र के सरकारी स्कूलों से लेकर निजी स्कूलों तक देश के दूसरे राष्ट्रपति शिक्षा विद डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर शिक्षकों व छात्रों द्वारा माल्यार्पण हुआ। वक्ताओं द्वारा बच्चों को पूर्व राष्ट्रपति के जीवन परिचय से अवगत कराया गया।निजी स्कूलों के प्रबंधकों द्वारा कार्यरत टीचरों का माल्यार्पण करके उपहार दिए गए। बच्चों ने भी अपने अपने गुरुजनों को उपहार प्रदान किए। क्षेत्र व नगरीय क्षेत्र में कोचिंग सेंटर पर भी पूर्व राष्ट्रपति का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top