ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय गोबरौला में शिक्षक दिवस मना ब्यूरो लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Sep 06, 2026 at 01:30 PM , 6 पलिया कलां लखीमपुर खीरी। भारत नेपाल सीमा की तलती में थारू सभ्यता और संस्कृत को अक्षुण्ण बनाए रखने में तत्पर उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान द्वारा संचालित पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय गोबरौला में शिक्षक दिवस मनाया गया जिसमे बालिकाओं द्वारा बहुत ही सुंदर व्यवस्था किया गया शनिवार को बालिकाओं ने स्कूल का संचालन किया, जिसमें अर्चना प्रधानाचार्य, इंदु अकाउंटेंट जानवी सरोजनी इत्यादि बालिकाओं ने सभी स्टाफ का रोल किया एवम बहुत ही सुंदर तरीके से क्लास संचालित किए। भारत के महान शिक्षा विद तथा दूसरे राष्ट्रपति का जन्मोत्सव शिक्षक दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लाह से मनाया गया जहां बालिकाओं द्वारा एक कार्यक्रम विभिन्न आयोजन किये गये, जिसमे सभी शिक्षक को तिलक लगा कर बैठाया गया उसके बाद सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,जिसमे सभी भाग ले रही बालिकाओं ने अपना आज का अनुभव बताया कि हमें कैसा लगा उसके बाद शिक्षक रामप्रकाश द्वारा डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताए की कैसे एक शिक्षक से उप राष्ट्रपति एवम राष्ट्रपति का सफर तय किया। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार द्वारा गुरु की महिमा का वर्णन किया गया की गुरु अपने सभी बच्चो को सूर्य की तरह सबको प्रकाशित करता है। गुरु कठोर भी है तो गुरु बहुत कोमल भी है गुरु एक कुम्हार के तरह अपनी बच्चो को संवार कर एक घड़ा की तरह सुंदर बनाता है अत गुरु की महिमा अपरम्पार है, गुरु पूजनीय है।सभी शिक्षक एवम शिक्षिकाओं वार्डेन ने भी अपना अपना वक्तव्य दिया अंत में बालिकाओं द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी गुरुजन को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रूकसानी ने किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी स्टाफ रामबाबू, रामदुलारी,रामप्रकाश,सरोजनी,प्रियंका,रिंका, आशा वार्डन माधुसिंह, डॉक्टर रामशीष राम एवं बालिकाओं का योगदान रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments