निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन,270 से अधिक मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण

लखीमपुर खीरी , 7

पलिया कला-खीरी पलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेड़ई पुरवा स्थित श्री गणेश दुर्गा मंदिर पंचवटी में वरिष्ठ चिकित्सक एवं सपा नेता डॉ. अजय कुमार अवस्थी की ओर से समाजवादी निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 270 से अधिक मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।डॉ. अजय कुमार अवस्थी द्वारा पिछले करीब दो वर्षों से पलिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में लगातार समाजवादी चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके गांव के आसपास ही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। लगातार आयोजित हो रहे इन शिविरों की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।शिविर में जीवन साथी हेल्थ मिशन ने भी सहयोग किया। संस्था की ओर से आंखों से संबंधित समस्याओं वाले करीब 70 मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि समाज के लोग इसी तरह जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं तो लोगों की अनेक परेशानियां दूर हो सकती हैं।इस मौके पर विशाल कश्यप, अंकित, अभिषेक, यश सक्सेना, राज कमल शुक्ला, अखिलेश मिश्र, राम हर्ष मिश्रा, ब्रह्मदीन कश्यप आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top