*तिकुनियां कोतवाली में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, भव्य धार्मिक झांकियों ने मोहा मन*

लखीमपुर खीरी , 5

तिकुनियां (खीरी)
तिकुनियां कोतवाली परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां के मुख्य अतिथि रहें कृष्णा उर्फ बाबू भैया मुख्य अतिथि को कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर कोतवाली परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया था, जहाँ देर रात तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
​कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत की गई विभिन्न धार्मिक झांकियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों का मन मोह लिया। विशेष रूप से भगवान श्री गणेश, राधा-कृष्ण और अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी रही।
​भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: भक्ति गीतों और भजनों पर कलाकार और श्रद्धालु झूमते नजर आए। मध्य रात्रि भगवान श्री कृष्ण के जन्म लेते ही पूरा परिसर "जय श्री कृष्णा" और "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से गूंज उठा। ​इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सहजराम जायसवाल द्वारा किया गया

Related Articles

Comments

Back to Top