प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तत्वावधान में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन
लखीमपुर खीरी Sep 05, 2026 at 06:38 PM , 5लखीमपुर-खीरी। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तत्वावधान में के रामापुर स्थित मनीराम मैरिज लॉन में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 250 मरीजों ने पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ लिया।कार्यक्रम में माननीय सांसद उत्कर्ष वर्मा मधुर उत्तर प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए आमजन को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया। उन्होंने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के माध्यम से आम नागरिकों तक किफायती दवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर PMBI उत्तर प्रदेश के मैनेजर गौतम कपूर, असिस्टेंट मैनेजर नितिन सिंह एवं सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर मनवेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। PMBI अधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए लोगों को जन औषधि केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं के बारे में जानकारी दी।स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श किया गया। डॉ. प्रियम एमबीबीएस एमडी तथा डॉ. बिपिन कुमार (ऑर्थोपेडिक) ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी।शिविर के आयोजन में जन औषधि केंद्र संचालक इ. सुधीर कुमार वर्मा नीरज कुमार शुक्ला व अनूप कुमार वर्मा (फार्मासिस्ट) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श तथा जन औषधि परियोजना के माध्यम से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का संदेश:सस्ती दवाई अच्छी दवाई, जन औषधि अपनाएं, स्वस्थ भारत बनाएं।






_page-0001.jpg)
























Comments