केदार सिंह मेमोरियल और आदर्श इंटर कॉलेज मितौली में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस,शिक्षक और पत्रकार हुए सम्मानित
लखीमपुर खीरी Sep 05, 2026 at 06:28 PM , 8मितौली खीरी। केदार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज मितौली खीरी में आज शिक्षक दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल था।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक बृजेश सिंह द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती और महान शिक्षाविद्, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में स्वागत गीत, समूह नृत्य, कविता पाठ और गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी शिक्षकों को भावविभोर कर दिया। छात्रों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक बृजेश सिंह ने विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया और उनके अथक परिश्रम व समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के भविष्य के निर्माता होते हैं।साथ ही समाज में निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका को देखते हुए कार्यक्रम में आमंत्रित सभी पत्रकार बंधुओं को भी उपहार व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य भानू तिवारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं मितौली कस्बे के आदर्श इण्टर कालेज में शिक्षक दिवश के अवसर पर प्राचार्य राजकुमार शुक्ल के निर्देशन में नन्हें मुंन्हे बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता एवं निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई।






_page-0001.jpg)
























Comments