शिक्षक दिवस पर बंद स्कूलों को लेकर सपा का लिया संकल्प

लखीमपुर खीरी , 13

लखीमपुर : शिक्षक दिवस पर समाजवादी पार्टी ने बंद और मर्ज किए गए प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खुलवाने का संकल्प लिया। शनिवार को मोहल्ला नई बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय सीएल साहनी नगर क्षेत्र का सांसद उत्कर्ष वर्मा ‘मधुर’ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय बंद होने से बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहे प्रभाव की जानकारी ली।
इसके बाद सांसद इंजीनियर मिर्जा शेखू के आयोजन में हुई पीडीए पाठशाला में पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। विद्यालयों के बंद होने से गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद और मर्ज किए गए विद्यालयों को दोबारा संचालित कराया जाएगा। उन्होंने ‘पीडीए पढ़ेगा, देश बढ़ेगा’ का संदेश दिया।
सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने जिले में करीब 42 विद्यालयों के मर्ज किए जाने का दावा किया। पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने भी प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को बंद करने के बजाय उनमें संसाधन और शिक्षकों की व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top