लखीमपुर में गरजे सपा के रणनीतिकार धनंजय, कचहरी में अधिवक्ताओं ने किया अभिनंदन
लखीमपुर खीरी Sep 03, 2026 at 06:47 PM , 2अल्पसंख्यक सभा ने काफिले के साथ किया जोरदार स्वागत, अधिवक्ताओं को दिया बेहतर व्यवस्था का भरोसा
लखीमपुर-खीरी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता धनंजय उपाध्याय के लखीमपुर आगमन पर बुधवार को सियासी हलचल तेज रही। स्टार आरपी चौराहे पर अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मो. अफजाल एवं शाहबान चौधरी की अगुवाई में आरिफ खान, शेखावत अली, जिला सचिव अजमत गौरी, लतीफ रजा, जमीर खान, नईम राइन और अनुज मिश्रा ने गाड़ियों के काफिले के साथ पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के उपरांत काफिला नारों के बीच कचहरी परिसर पहुंचा, जहां अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
कचहरी परिसर में अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष इसरार अहमद, नगर अध्यक्ष रियाजुल्ला खान सुल्तान खान, बलबीर सिंह, हरजीत सिंह, अनुपम वर्मा, अनूप साह एवं पूर्व महामंत्री बृजेश तिवारी ने नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए धनंजय उपाध्याय ने कहा कि सपा ही अधिवक्ता समाज के मान-सम्मान की सच्ची संरक्षक है। सरकार बनने पर अधिवक्ता बंधुओं के हित में ठोस एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने सपा की नीतियों, सिद्धांतों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष यूसुफ खान, शशिकांत यादव, पूर्व महामंत्री अनूप यादव, विश्वपाल वर्मा, अंशुल शुक्ला, वैभव श्री मौजूद रहे।तत्पश्चात वर्तमान जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा और महामंत्री मथुरा प्रसाद अवस्थी से शिष्टाचार भेंट कर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कचहरी परिसर में जलपान के बाद पूर्व प्रमुख रितेश महेरिया, पूर्व प्रमुख डॉ. विमलेश गौतम, जय प्रकाश राणा, रवि यादव, जिला महासचिव अंसार महलूद अफजाल और मो. अरिसवान ने काफिले के साथ उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया।






_page-0001.jpg)
























Comments