*पुलिस चौकी के सामने शाम होते ही शराबियों का जमावडा पिलाई जा रही दारू।*

लखीमपुर खीरी , 2

*सड़कों पर नशेड़ी करतें गंदी गालियो के साथ लड़ाई झगड़ा मार-पीट।*


*पलियाकलां लखीमपुर-(खीरी)*  उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गम्भीर है पर पलिया चौकी के सामने शराब के ठेकों के आस पास दुकानों में जम कर जाम लडाए जाते हैं नशेड़ियों का काम यही नहीं रुकता जब बोतल का नशा चढ़ता तो गाली गलौज मार पीट होनी शुरू हो जाती है जबकि सामने चौकी होने के बावजूद झगडा होता रहता और सामने पुलिस तमाशबीन बनकर मजे लेती रहती है।

*पीने पिलाने वालो पर कब होगी कार्रवाई।*
लम्बे अरसे से चौकी के आस पास सड़कों पर खुलेआम दारू पीने पिलाने का धंधा जोरों पर है न तो कोई चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करने वाला है और न ही अधिकारियों की इस ओर नजर पडती है। यही कारण जो शराबियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है।

*शराब के नशे में सड़क को बिस्तर समझा।*
चौकी चौराहे पर शराब इस कदर पी और पिलाई जा रह है कि सड़क  पर ऐसे शो रहे हैं जैसे घर के बिस्तर पर शो रहे हैं खुदा न खास्ता अगर साइड लेने व किनारे खड़ी करने के चक्कर में नशेड़ी पर गाड़ी चढ़ जाए तो एक बड़ा हादसा हो जाएगा। 

*लम्बे समय से चौकी थानो में पुलिसकर्मियों की तैनाती से अपराध बढ़ा।*
क्षेत्राधिकारी पलिया के थानो में काफी समय से दरोगा व सिपाहियों की तैनाती होने के चलते थाना चौकी क्षेत्र में अपराध को मिल रहा है बढावा जानकारों का मानना है कि लम्बे समय से थाना चौकी में बैठे कर्मचारियों की वजह से क्षेत्र में इतना मिलना जुलना हो जाता कि अपराध पर अंकूश लगाने वाले जिम्मेदार क्षेत्र में बढ़ते कानून व्यवस्था की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए टाइम पास करते हुए दिखाई दे जाएंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top