ऑनर किलिंग की आशंका! संदिग्धावस्था में युवती की मौत, स्वजन ने कर दिया अंतिम संस्कार, पुलिस जांच में जुटी

लखीमपुर खीरी , 3

मैगलगंज पुलिस को सूचना दिए बगैर ही स्वजन ने मृतका का किया अंतिम संस्कार


मैगलगंज थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते ऑनर किलिंग की घटना की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी

मैगलगंज-खीरी।जिले की मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में चार दिन पूर्व एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को दफना दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने के बाद गांव में युवती की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, परिजन जहरीले कीड़े के काटने से युवती की मौत होने की बात बता रहे हैं। लेकिन पहले परिवार वालों ने लड़की का रिश्तेदारी में जाना बताया और लगातार परिवार के लोग अलग-अलग बात कर रहे 
ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि घटना से कुछ समय पहले युवती अपनी सहेली के साथ शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। वहां गैर बिरादरी के दो युवक पहले से मौजूद थे। ग्रामीणों के अनुसार, युवती के दोनों युवकों में से एक के साथ प्रेम-प्रसंग होने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि परिजनों ने युवती को युवकों से बातचीत करते देख डांट-फटकार लगाई थी। कुछ लोगों का कहना है कि बुरी तरीके से मारा पीटा भी इसके बाद युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि, इन चर्चाओं की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
युवती की मौत के बाद शव को बिना किसी पुलिस कार्रवाई के दफना दिए जाने से मामला और भी चर्चा में आ गया है। फिलहाल पुलिस को घटना की कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।

क्या बोले जिम्मेदार!

इस संबंध में मैगलगंज इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को युवती की मौत के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने अपने स्तर से मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top