*कोतवाली प्रभारी महेश पाठक का हुआ भव्य विदाई समारोह*
लखीमपुर खीरी Sep 03, 2026 at 06:38 PM , 2मितौली खीरी। कोतवाली प्रभारी मितौली महेश पाठक का स्थानांतरण हैदराबाद थाना होने पर पुलिस कर्मियों और क्षेत्र वासियों द्वारा भब्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस स्टाफ ने थाना प्रभारी महेश पाठक का माल्यार्पण स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र देकर भावभीनी विदाई दी वहीं मितौली थाने में तैनात उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को भी पुलिस स्टाफ द्वारा माल्यार्पण स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में पुलिस कर्मियों के साथ ग्राम प्रधान एवं पत्रकार बंधु भी मौजूद रहे।
उपस्थित लोगों ने थाना प्रभारी महेश पाठक के 10 महीने के कार्यकाल की सराहना करते हुए मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए भाविनी विदाई दी गई।
कोतवाली प्रभारी महेश पाठक ने भावुक होते हुए कहा हमारे सहयोगियों, प्रधानों, व्यापारियों, थाना क्षेत्र की जनता ने हमारा भरपूर सहयोग किया हमारा सदैव प्रयास रहा है कि हम सबको साथ लेकर चले और हर समय जनता की सेवा मे हमारा पूरा समय बीता मुझे 10 महीने का कार्यकाल जो आपके बीच में बीता और आपका सब का भरपूर सहयोग मिला हम आपके बहुत आभारी है पुलिस स्टाफ एवं उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल के अनुभव साझा किए थाना प्रभारी की सक्रियता के चलते पुलिस की मौजूदगी का एहसास कराते रहे अपराध और विवाद की सूचना मिलते ही तुरंत वहां पहुंचकर उचित न्याय दिलाया और जनता के बीच पहुंच कर पुलिस मित्र के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई और भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल मंगल मय भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर थाना क्षेत्र का समस्त पुलिस स्टाफ ग्राम प्रधान, बीडीसी, व्यापारी, समाज सेवी क्षेत्र के सम्मानित नागरिक पत्रकार बंधु मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments