सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन

लखीमपुर खीरी , 3

लखीमपुर-खीरी।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना में भक्तिमय वातावरण में जन्मोत्सव मनाया गया। दीप प्रज्ज्वलन और पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।छात्राओं ने श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित भजन, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। राधा-कृष्ण की मनमोहक सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। छात्रा हर्षिता बरनवाल द्वारा प्रस्तुत भजन ‘ओ कान्हा अब तो मुरली की...’ पर पूरा परिसर कृष्णमय हो गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी व विद्वत परिषद सदस्य राजेश दीक्षित ने कहा कि योगिराज श्रीकृष्ण का जीवन लोक-कल्याण, संघर्ष, संगठन और संकल्प का प्रतीक है। जन्म से पूर्व ही छह भाइयों की हत्या, माता-पिता का कारावास और पूतना, अघासुर, बकासुर जैसे असुरों के संकटों के बीच भी उन्होंने अधर्म के विरुद्ध साहस का संदेश दिया।प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गीता का उपदेश हमें फल की चिंता किए बिना कर्म करने की सीख देता है।कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार शुक्ल ने किया। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Comments

Back to Top