सक्रियता और समर्पण के साथ सफल बनाने हैं भावी अभियान-अवधेश द्विवेदी

लखीमपुर खीरी , 1

संगठन की मजबूती और आगामी अभियानों की तैयारियों पर भाजपा की बैठक


लखीमपुर-खीरी।स्थानीय फन माल में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के आगमन पर जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बुके देकर  स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश सिंह, मनोज वर्मा, संजय मिश्रा, अमित सिंह, देवदत्त चड्ढा, जितेंद्र साहनी व किरन अग्रवाल सुमित मोदी सहित जिला पदाधिकारी ने भी उनका स्वागत किया। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के विधायकों, जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आगामी संगठनात्मक अभियानों और कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता और जनसेवा के संकल्प के साथ अभियानों को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में मंडल सत्यापन कार्य की समीक्षा की गई। इसके साथ ही आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके अनुभव सुने और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए उनके सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से ही पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। आगामी अभियानों को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ सफल बनाना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभवों से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ काम करें। जनसेवा भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है। जनता से निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना जरूरी है। आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। एकजुट और सशक्त संगठन के माध्यम से जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना है।बैठक में जिले के सभी जिला पदाधिकारी, विधायकगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पार्टी के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी जिलाअध्यक्ष अरविंद गुप्ता गोला पहुंच कर छोटी काशी के रूप में विख्यात भगवान भोले नाथ के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया उसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष , नगर पंचायत अध्यक्ष  के साथ बैठक की। फिर मैलानी मंडल व फरधान मंडल कार्य समिति की मासिक बैठक में मंडल शक्ति केंद्र व बूथ स्तरीय स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान उनके साथ जिला महामंत्री मनोज वर्मा व मंत्री अमित सिंह साथ रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top