लखीमपुर खीरी में बड़ा पुलिस फेरबदल: फूलबेहड़ और मितौली समेत कई थानों के बदले प्रभारी

लखीमपुर खीरी , 2

लखीमपुर खीरी।जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, जिले के 7 इंस्पेक्टर और थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है। इसके साथ ही मोहम्मदी सर्किल की अमीरनगर चौकी के प्रभारी को भी बदला गया है।तबादला सूची के अनुसार, फूलबेहड़, सिंगाही, मितौली, हैदराबाद और मझगई थानों को नए थाना प्रभारी मिले हैं।थानाध्यक्षों और इंस्पेक्टरों की नई तैनाती सूची:त्रिलोकी नाथ मौर्य:पुलिस अधीक्षक के पीआरओ पद से हटाकर थानाध्यक्ष फूलबेहड़ बनाया गया।दिलीप कुमार चौबे: प्रभारी निरीक्षक सिंगाही से ट्रांसफर कर थानाध्यक्ष मितौली नियुक्त किया गया।राजबहादुर सिंह: फरधान थाने की देवकली चौकी प्रभारी से प्रमोट कर थानाध्यक्ष सिंगाही की कमान सौंपी गई।महेश पाठक: थानाध्यक्ष मितौली के पद से हटाकर थानाध्यक्ष हैदराबाद की जिम्मेदारी दी गई।सुनील मलिक: थानाध्यक्ष हैदराबाद से ट्रांसफर कर थानाध्यक्ष मझगई बनाया गया।संतोष कुमार सिंह: प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ के पद से हटाकर आईजी लखनऊ रेंज कार्यालय से संबद्धता के आधार पर पुलिस लाइन भेजा गया।अनिल कुमार पंकज: थानाध्यक्ष मझगई के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया।अमीरनगर चौकी प्रभारी भी बदलेइसी प्रशासनिक फेरबदल के क्रम में मोहम्मदी सर्किल के अंतर्गत भी बदलाव देखने को मिला है:संतोष तिवारी: पुलिस लाइन से हटाकर प्रभारी चौकी अमीरनगर (थाना मोहम्मदी) नियुक्त किया गया।धनंजय शुक्ला: चौकी प्रभारी अमीरनगर के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया।पुलिस आलाधिकारियों द्वारा सभी स्थानांतरित पुलिस अफसरों को अपने नए तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top