राजभवन में रेडक्रॉस की वार्षिक समीक्षा बैठक संपन्न: लखीमपुर खीरी की उपलब्धियों और चुनौतियों को दी गई आवाज
लखीमपुर खीरी Sep 03, 2026 at 06:30 PM , 4लखीमपुर खीरी।राजभवन, लखनऊ में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की वार्षिक समीक्षा बैठक महामहिम राज्यपाल एवं रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश के सभी जनपदों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिसमें जनपद लखीमपुर खीरी की ओर से सभापति डॉ. रवींद्र शर्मा एवं सचिव आरती श्रीवास्तव ने जिले का प्रतिनिधित्व किया।बैठक के दौरान रेडक्रॉस खीरी के सभापति डॉ. रवींद्र शर्मा और सचिव आरती श्रीवास्तव ने जिले में रेडक्रॉस द्वारा किए गए मानवीय कार्यों और प्रमुख उपलब्धियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके साथ ही उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्य करने में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और समस्याओं को भी वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा, ताकि भविष्य में सामाजिक कार्यों को और अधिक सुगम बनाया जा सके।यह महत्वपूर्ण बैठक रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश के सभापति व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,नेशनल हेड क्वार्टर दिल्ली की संयुक्त सचिव वनश्री, महासचिव रामानंद कटियार,उप सभापति अमरनाथ मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष अरुण सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में रेडक्रॉस के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी व जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments