विधायक योगेश वर्मा ने हरदासपुर में आंगनबाड़ी केंद्र व अन्नपूर्णा भवन का किया लोकार्पण
लखीमपुर खीरी Sep 03, 2026 at 06:26 PM , 1लखीमपुर खीरी।सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत हरदासपुर में विकास कार्यों को नया आयाम मिला है। सदर विधायक योगेश वर्मा ने गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र,अन्नपूर्णा भवन और पोषण वाटिका का विधिवत लोकार्पण कर ग्रामीणों को समर्पित किया।ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देने के उद्देश्य से करीब 10 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र और 8.30 लाख रुपये की लागत से अन्नपूर्णा भवन का भव्य निर्माण कराया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर संदीप कुमार तिवारी सहित विकास खंड के तमाम अधिकारी, ग्राम प्रधान, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने विशेष रूप से बीडीओ संदीप कुमार तिवारी की विकासपरक कार्यशैली की जमकर सराहना की। उपस्थित लोगों का कहना था कि बीडीओ की सकारात्मक सोच और कुशल मार्गदर्शन के कारण गांवों में विकास को एक नई और सही दिशा मिल रही है। इस नए आंगनबाड़ी केंद्र और पोषण वाटिका से गांव के बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में बड़ा सुधार आएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments