श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आर एम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज में मची धूम

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुरखीरी।आर एम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम राजापुर में दिनांक 3 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की पूर्व संध्या के अवसर पर भव्य एवं मनोहारी कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी एवं गोपियों का मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं राधा-कृष्ण की भक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न मनमोहक नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। नन्हे कलाकारों की आकर्षक वेशभूषा, भावपूर्ण अभिनय और मनमोहक प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर श्रीकृष्ण, राधा रानी एवं गोपियों के रूप में सजे बच्चों ने पूरे विद्यालय परिसर में भ्रमण किया। बच्चों की मनमोहक झांकियों एवं प्रस्तुतियों से विद्यालय का वातावरण पूरी तरह श्रीकृष्णमय एवं भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम को देखकर विद्यालय परिवार में उत्साह और उल्लास का वातावरण दिखाई दिया।विद्यालय के प्रबंधक राकेश वर्मा एडवोकेट, प्रधानाचार्य सचिन शुक्ला, शिक्षण प्रमुख आशीष सिंह, श्रीमती विनीता एवं शिवानी के मार्गदर्शन में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक रूप में तैयार कराया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति, श्रीकृष्ण के आदर्शों एवं प्रेम, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण के साथ हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top