केले की शेष फसल भी दबंगों ने की धराशाई
लखीमपुर खीरी Sep 02, 2026 at 08:22 PM , 0(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात खेत में शेष बची केले की हरी फसल को दबंगों द्वारा काटने का मामला प्रकाश में आया है पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की।ज्ञात हो इसी किसान ने दिनांक 24.08.26 को केले की फसल काटने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमेठी निवासी किसान राममोहन सैनी पुत्र मलखे ने बुधवार में पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा बीती 01.09.26 की रात मेरी एक हेक्टेयर केले में से शेष बची फसल को मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने पुनः काटकर नष्ट कर दिया। जिसमें मुझे लगभग 15 लाख रुपए का नुक़सान हुआ। लोगों के मुताबिक क्षतिग्रस्त केला लगभग 50% तैयारी में था।इसी प्रकरण में दिनांक 24.08.26 को तीन नामजद लोगों पर कार्रवाई हुई थी।जबकि इससे पूर्व मेरी बहू अनामिका सैनी ने 1 जून 26 को पुलिस को तहरीर देकर फसल नष्ट करने की तहरीर में 10 पेड़ ज़मीन के बराबर काटकर व लगभग 50 पेड़ों के पत्ते छीलकर नष्ट-भ्रष्ट करने की बात कही थी।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा ने बताया कि इन दोनों किसानों के बीच में कोई तीसरे व्यक्ति द्वारा घटना कारित हुई जांच शुरू है असली खिलाड़ी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रकरण में बीतें दिनों तीन लोगों के खिलाफ फसल नष्ट करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए शान्ति भंग में चालान भेजा था लेकिन छः दिन बाद पुनः उसी खेत में केले की फसल काटने का मामला सामने आने से खाकी वर्दी की मौजूदगी पर सवालिया निशान उठने लगे।क्योंकि अमेठी जैसे गांव में एक हफ्ते के अंदर पुनः घटना कारित होने के पीछे पंचायत चुनाव के लिए तैयारी कर रहे वर्तमान,पूर्व,भावी प्रत्याशियों द्वारा रचाया गया गेम तो नहीं।तो कुछ लोग इस घटना के पीछे हल्का प्रभारी अरुण तिवारी का लचर प्रदर्शन/रवैये को दोष दे रहे है।






_page-0001.jpg)
























Comments