मूसलाधार बारिश से घाघरा व शारदा नदियां उफान पर

लखीमपुर खीरी , 0

धौरहरा खीरी। पहाड़ों व मैदानी हिस्सों में रुक रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में मौजूद दोनो नदियां ख़तरे के निशान के ऊपर बह रही है। समाचार प्रेषण तक दोनों नदियों से निकला पानी कुछ गांवों तक पहुंच गया। सूत्रों के मुताबिक भूमि कटान स्थिर है लेकिन तहसील प्रशासन हालातों पर नजर बनाए हैं।
जानकारी के अनुसार पड़ोसी देश नेपाल में आई विनाशकारी तबाही से निकला पानी व एक हफ्ते से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश से घाघरा व शारदा नदियां उफान पर बह रही है। बाढ़ खण्ड द्वारा बुधवार 11 बजे तक शारदा बैराज पर शारदा नदी खतरे के निशान के उपर 135.490 मिलीमीटर व डिस्चार्ज 146.772 लाख क्यूसेक लेकिन हालत स्थिर।दूसरी तरफ घाघरा नदी के गिरिजा बैराज में ख़तरे के निशान के उपर 136.780 मिलीमीटर व डिस्चार्ज 170.505 लाख क्यूसेक मापन हुआ।हाल फिलहाल शारदा नदी के उफनाने से बिनौरा,दुलही,टहारा, मल्लबेहड़,समरदा बदाल,चिकनाजती,रैनी,बेलवा,समदहा आदि गांवों तक शारदा से निकला पानी पहुंच सकता है दूसरी तरफ घाघरा नदी के उफनाने से ओझापुरवा बेलागढ़ी मिलिक चकदहा आदि दर्जनों गांवों तक पानी पहुंचने की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन एलर्ट दिखाई पड़ा।
धौरहरा राशि कृष्णा ने बताया कि बाढ़ खण्ड व तहसील प्रशासन संभावित बाढ़ विभीषिका पर नजर रखे व हालात से निपटने के लिए सभी प्रकार की आवश्यक तैयारी पूरी करते हुए बाढ़ चौकियों के साथ बाढ़ राहत केन्द्रो को सतर्क रहने को कहा गया।

Related Articles

Comments

Back to Top