आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हित में बड़ी पहल, पालिकाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुना,
लखीमपुर खीरी Sep 02, 2026 at 06:30 PM , 5गोला गोकर्णनाथ खीरी। नगर पालिका परिषद के सभागार में बुधवार को पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभासदों, अधिशासी अधिकारी और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन सुना। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ करते हुए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
घोषणाओं के तहत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पांच लाख रुपये तक के उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड तथा 50 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा शामिल है। साथ ही आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल रूप से एकीकृत करने की पहल की गई।
पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार होगा। आयुष्मान कार्ड की सुविधा से कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी और गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज के लिए कर्ज लेने की मजबूरी कम होगी।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, लेखाकार मोहित अवस्थी, सभासद धर्मेंद्र वाल्मीकि, धर्मेंद्र जायसवाल, धर्मेंद्र तिवारी टीटू, शाहिद अंसारी, गीता राठौर, रामचंद्र राठौर सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी व आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments