विद्या निकेतन में प्रगतिशील किसानों का किया गया मार्गदर्शन,

लखीमपुर खीरी , 3

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
दिनांक 02 सितम्बर 2026 दिन बुधवार को स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला में बी०एच०एल० चीनी मिल गोला के गन्ना प्रबन्धक (केन मैनेजर) राजेश कुमार मिश्रा ने प्रगतिशील किसानों को गन्ने की उन्नत खेती, सर्वे, सट्टा और भुगतान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में अधिक गन्ना उत्पादन के लिये खाद, नवीकृत  यंत्रों एवं गन्ने की उन्नतशील प्रजातियों का बीज बोने के लिये प्रोत्साहित किया तथा ट्रेन्च विधि से बुवाई करने के लिये प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने अस्वीकृत गन्ना प्रजातियों की बुवाई करने से होने वाली आर्थिक क्षति की जानकारी भी दी ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने सरल स्वभाव, मृदुभाषी, गन्ना किसानों के हितों का ध्यान रखने वाले राजेश कुमार मिश्रा को अंगवस्त्रम तथा चाँदी का मेडल देकर सम्मान्नित कर आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Comments

Back to Top