सरकार की छवि को धूमिल करने में लगे हैं महिला अस्पताल के डॉक्टर
लखीमपुर खीरी Sep 02, 2026 at 04:01 PM , 20(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। जिला महिला अस्पताल के डॉक्टर योगी आदित्यनाथ की सरकार की छवि धूमल करने को जी जान से जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार गत दिवस प्रिया अपने सास के साथ प्रसव कराने जिला महिला अस्पताल नई बिल्डिंग जो मेडिकल कॉलेज के नाम से जानी जाती है, को गई थी। सास ने प्रिया को जब डॉक्टर को दिखाया तब डॉक्टर ने देखकर बताया कि प्रसव कराने के लिए आपको ₹6000 हजार रुपए देने पड़ेंगे क्योंकि आपके बहू में खून की कमी है इसलिए डॉक्टर लखनऊ से बुलाना पड़ेगा। अगर दोनों को बचाना चाहती हैं तो आप पैसे दें तब प्रिया की सास ने अपना जेवर बेचकर डॉक्टर साहब को 6 000 रुपए दिए तब डॉक्टर ने प्रिया का प्रसव कराया और और कहां की इसे फल और दूध खिलाते पिलाते रहना आपका मरीज बहुत सीरियस था लेकिन हमने किसी तरीके से मां एवं पुत्र की जान बचाई है। इसके बाद डॉक्टर साहब ने अस्पताल की दवा लिखी दवा के काउंटर पर खड़ी प्रिया के साथ दवा लेकर जा रही थी तब भी संवाददाता ने पूछा तब उन्होंने बताया कि डॉक्टर साहब ने प्रसव कराने के नाम पर₹6000 मुझे लिए तथा डिस्चार्ज करने के नाम पर नर्स ने ₹300 मांगे थे तब मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है तब नर्स ने कहा कि तब तक आप मरीज को ले जाइए जब आपके पास ₹300 बने तब डिस्चार्ज का पर्चा ले जाना। प्रिया की सास ने बताया की मेरे पास ₹200 बचे थे हमने जब नर्स को दिए तब जाकर हमें डिस्चार्ज का परचा दिया। इस तरीके से जिला महिला अस्पताल लखीमपुर में खुलेआम प्रसव कराने के नाम पर डॉक्टरों द्वारा उनके परिजनों को धमकाया व लूटा जाता है मरीज के परिजन अपने बहू या पुत्री की जान बचाने के लिए मजबूरी में पैसा देते हैं। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए महिला अस्पताल सीएमएस अमित कुमार के फोन नंबर 7 90 65 15 2 73 पर कई बार फोन लगाया लेकिन साहब ने हर बार फोन व्यस्त कर दिया अर्थात उन्होंने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा। इस तरह सरकार की छवि धूमल करने के लिए महिला अस्पताल की डॉक्टर खुलेआम लूट मचाए हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments