भारत विकास परिषद छोटी काशी के द्वारा "भारत को जानो" लिखित प्रतियोगिता का आयोजन,

लखीमपुर खीरी , 8

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
भारत विकास परिषद शाखा 'छोटी काशी, गोला' के तत्वावधान में 31अगस्त 2026 को आयोजित ‘अखिल भारतीय भारत को जानो’ प्रतियोगिता परीक्षा 20 परीक्षा केंद्रों पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई, जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं में देश के इतिहास, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का संचार करना है।
​अध्यक्ष अनुज खरे, सचिव मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष पटेल सुशील वर्मा, संरक्षिका मीनाक्षी अग्रवाल (पूर्व अध्यक्षा नगर पालिका) परिषद गोला गोकर्णनाथ खीरी ,शैलेंद्र सक्सेना, जिला समन्वयक एवं शाखा प्रभारी राम सागर वर्मा, डॉ. आलोक वर्मा और आदर्श सोनी के मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन में पर्यवेक्षकों एवं प्रभारियों में सुशील वर्मा, बाबूराम वर्मा,  शैलेन्द्र वर्मा,  दीपक हालन,  प्रमोद वर्मा(एडवोकेट), बी डी वर्मा, आदित्य पांडे, आदर्श जायसवाल, रमाशंकर कटियार,  रनजीत सिंह निरंकारी, पवनेश वर्मा, संजय शुक्ला, गौरव राजपूत, अरुण शर्मा, महेंद्र वर्मा, सुधीर वर्मा (एडवोकेट), जितेन्द्र शुक्ला (एडवोकेट), अवधेश वर्मा,  अनिरुद्ध गुप्ता, रामनिवास गुप्ता,  प्रियंका गुप्ता, मंजू भारद्वाज,  शकुंतला राजपूत, राजीव राजपूत, सर्वेंद्र अनुराग, गौरव वर्मा, विवेक राजपूत, राज वर्मा, जितेश मेहता,  प्रभाकर गुप्ता, अजय गुप्ता,  मोहित कन्नौजिया, डी.पी. श्रीवास्तव और नीरज सक्सेना ने अपनी निष्ठावान सेवाएं दीं।
​परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा, जिसके पश्चात अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता की घोषणा की जाएगी। इसमें प्रश्नमंच (क्विज़) के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन प्रांतीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
​परिषद के पदाधिकारियों एवं सहयोगी विद्यालयों के प्रबंधकों ने सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Comments

Back to Top