विद्या निकेतन के छात्र ने JRF 2026 परीक्षा में प्राप्त किया देश में दूसरा स्थान ,

लखीमपुर खीरी , 7

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला गोकर्णनाथ-खीरी के पूर्व छात्र शिवम तिवारी ने UGC NET JRF परीक्षा 2026 के एजुकेशन विषय में 99.99 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है । यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा का आयोजन जून 2026 में किया गया था। जूनियर रिसर्च फेलोशिप के तहत शिवम तिवारी शोध कार्य करने के साथ-साथ देशभर के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र हो गये हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।कक्षा 6 से इण्टर तक के नियमित छात्र रहे मेधावी शिवम तिवारी ने हाईस्कूल परीक्षा  में 82% अंक तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा में ससम्मान 87% अंको के साथ उत्तीर्ण की है तथा विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों /प्रतियोगताओं में प्रतिभाग करते रहें  हैं। तत्पश्चात इन्होने लखनऊ विश्वविद्यालय से बी०एस०सी० व बी०एड० तथा एम०एड० किया तथा वर्तमान समय में भौतिक विज्ञान से परास्नातक कर रहें हैं । शिवम तिवारी के पिता अवधेश तिवारी अधिवक्ता तथा माता श्रीमती प्रतिमा तिवारी गृहणी हैं, इस उपलब्धि पर प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने छात्र को चाँदी का मेडल देकर एवं उनके पिता को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया व उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य के लिये शुभकामनाये दी।

Related Articles

Comments

Back to Top