सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर में कला प्रतियोगिता संपन्न,अवनी,उन्नति और सिद्धी ने मारी बाजी

लखीमपुर खीरी , 16

लखीमपुर खीरी।विद्या भारती से संबद्ध विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना में सोमवार 31 अगस्त 2026 को कक्षा प्रथम और द्वितीय के छात्र-छात्राओं भैया बहनों के लिए एक दिवसीय कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता मशहूर स्टेशनरी निर्माता कंपनी 'हिंदुस्तान पेंसिल्स प्राइवेट लिमिटेड' अप्सरा एवं नटराज के सौजन्य से आयोजित की गई थी।प्रतियोगिता का सफल संचालन कंपनी की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक उत्कर्ष अग्रहरि की देखरेख में संपन्न हुआ, जिन्होंने बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को बारीकी से परखा। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उतारा।प्रतियोगिता के परिणाम,कड़े मुकाबले के बीच निर्णायक मंडल ने विजेताओं की घोषणा की, जिसमें विद्यालय की तीन बहनों ने शीर्ष स्थान हासिल किए,प्रथम स्थान बहन अवनी गुप्ता कक्षा द्वितीय द्वितीय स्थान,बहन उन्नति व्यास कक्षा द्वितीय 'क' तृतीय स्थान,बहन सिद्धी दीक्षित कक्षा प्रथम 'क' विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हीरा सिंह ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी।उन्होंने बताया कि स्थान प्राप्त करने वाली इन प्रतिभावान बहनों को हिंदुस्तान पेंसिल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से विशेष प्रमाण पत्र और आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।इस रचनात्मक आयोजन के दौरान विद्यालय के उपप्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय परिवार ने कंपनी और उनके पर्यवेक्षक का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Comments

Back to Top