प्रतिभाशाली बेटियां शक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की बनेंगी मिसाल - डॉ कौशल वर्मा,
लखीमपुर खीरी Aug 31, 2026 at 06:47 PM , 16फेलोशिप में सफल निधि का डॉ कौशल ने किया सम्मान,
गोला गोकर्णनाथ खीरी, उच्च शिक्षा में मुकाम हासिल कर नारी सशक्तिकरण की मिसाल बनी प्रतिभाशाली छात्रा निधि वर्मा को सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक एवं भाजपा नेता डॉक्टर कौशल वर्मा ने मिठाई खिलाकर स्मृति चिन्ह एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विकास क्षेत्र बांकेगंज के ग्राम महाराज नगर से किसान परिवार की बेटी निधि वर्मा ने जूनियर रिसर्च फैलोशिप जेआरएफ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा पास कर नारी सशक्तिकरण की शानदार मिसाल बनते हुए परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।छात्रा ने हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षा नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज से,बीए एवं एमए की परीक्षा सीजीएन पीजी कॉलेज से पास की थी। छात्रा ने इस सफलता के लिए अपने गुरुजनों एवं पिता रविंद्र कुमार ग्रहणी माता मुन्नी देवी को दिया है। डॉ ने कहा कि बेटियों के शिक्षित होने से नारी सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत बनने का सपना साकार हो सकेगा। बेटियां जब आगे बढ़ती हैं। तो समाज भी आगे बढ़ता है। एक सफलता दूसरे को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।






_page-0001.jpg)
























Comments