अजान घरथनियां मार्ग पर ओवरटेक के दौरान दो बाइकों में भिड़ंत, मासूम बच्ची समेत दो गंभीर, घायल
लखीमपुर खीरी Aug 30, 2026 at 05:55 PM , 2बेटी की दवा लेने जा रहे पिता की बाइक में पीछे से मारी टक्कर, घायलों को सीएचसी गोला में कराया भर्ती,
फौरन ही मौके पर पहुंचे 112 डायल के आरक्षियो को अस्पताल मे कराया भर्ती,
गोला गोकर्णनाथ खीरी, थाना हैदराबाद क्षेत्र के गोला-सिकन्दराबाद मार्ग पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ग्राम घरथनिया के निकट ओवरटेक करते समय दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ही बाइक पर सवार 7 वर्षीय मासूम बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ककरहा गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र भोगई अपनी 7 वर्षीय पुत्री पूर्वी व 18 वर्षीय पुत्र अर्पित के साथ मोटरसाइकिल से अपनी पुत्री की दवा लेने गोला अस्पताल जा रहे थे। दोपहर करीब 11:45 बजे जैसे ही उनकी बाइक घरथनिया गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे रतनहारा निवासी सियाराम ने तेजी व लापरवाही से ओवरटेक करने का प्रयास किया और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही दोनों बाइकों के सवार सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में ओम प्रकाश के पुत्र अर्पित और पुत्री पूर्वी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरी बाइक सवार सियाराम को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर फौरन ही पहुंची हैदराबाद पुलिस ने तत्काल 112 डायल के आरक्षी कौशलेंद्र यादव की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भिजवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।






_page-0001.jpg)
























Comments